Breaking News

टोंक में जिंदा महिला, फाइलों में मृत

राजस्थान में सरकारी सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा एक बुजुर्ग महिला को भुगतना पड़ रहा है. टोंक के मामला मालपुरा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लावा के हजारीपुरा ढाणी का है, जहां 82 वर्षीय मूली देवी पत्नी स्वर्गीय सूरज करण माली को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह आज भी जीवित हैं.
बीते 6 माह से मूली देवी की वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई है. पेंशन दोबारा शुरू करवाने के लिए वह कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन हर बार यही कहकर लौटा दिया जाता है कि आप तो कागजों में मृत हैं.

No comments