Breaking News

58 सैकेंड में डी-मार्ट की पार्किंग से बाइक चोरी

जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में स्थित डी-मार्ट की पार्किंग से एक बाइक चोर केवल 58 सैकेंड में बाइक चोरी कर निकल गया।करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के मौजूद होने के बाद भी बदमाश ने बाइक का लॉक तोड़ा और बाइक को स्टार्ट कर मौके से निकल गया। पीडि़त जब बाइक के पास पहुंचा तो उसे बाइक नहीं मिली जिस के बाद पीडि़त ने प्रताप नगर थाना पुलिस को बाइक चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डी मार्ट में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज चैक किये तो पूरी वारदात दिखाई दी।

No comments