60 साल पुराने बस स्टैंड की छत का प्लास्टर गिरा:बड़ा हादसा टला
कोटा के नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड पर आज सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां 60 साल पुराने भवन की जर्जर छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। जोरदार धमाके और धूल के गुबार से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद यात्री और कर्मचारी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत ये रही कि किसी को चोट नहीं आई।
यह भवन लंबे समय से खराब हालत में है और कई बार मरम्मत की मांग उठ चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अब तक ध्यान नहीं दिया। खास बात यह है कि रविवार को हजारों की संख्या में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बस स्टैंड पर मौजूद थे।

No comments