Breaking News

आईटीआर फाइलिंग की डेट एक दिन बढ़ाई:अंतिम तिथि खत्म होने से 12 मिनट पहले 16 सितंबर की लास्ट डेट

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर के खत्म होने से 12 मिनट पहले लास्ट डेट को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। सीबीडीटी ने लास्ट डेट को 16 सितंबर यानि आज मंगलवार कर दिया है। सीबीडीटी प्रवक्ता आयकर आयुक्त वी. राजिथा की ओर से सूचना जारी की गई। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि एसेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख, जो मूल रूप से 31 जुलाई 2025 थी और पहले 15 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। अब इसे 16 सितंबर तक और बढ़ा दिया गया है।

No comments