दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, केमिकल टैंकर पलटने से लगी आग
रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से मंगलवार की अल सुबह दो बजे भीषण हादसा हो गया।
जयपुर की तरफ जा रहा केमिकल से भरा एक टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। केमिकल का रिसाव होने की वजह से टैंकर के साथ सड़क पर आग फैल गई। इसी बीच हाईवे से गुजर रही एक कार भी आग की चपेट में आ गई और कार में सवार चार लोग बुरी तरह झुलस गए।

No comments