न्यायिक अधिकारी ने जिला कारागृह की व्यवस्थाओं को जांचा
हनुमानगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागृह का वातावरण स्वच्छ पाया गया। न्यायिक अधिकारी ने बंदियों को मिलने वाले भोजन व चिकित्सा सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कारागृह में निरुद्ध बंदीगण से संवाद वार्ता की गई एवं बंदियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया गया। उन्होंने जिला कारागृह में बंदियों को टोल-फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नं. 15100 एवं ऑनलाइन नालसा पोर्टल, निशुल्क विधिक सहायता, धारा 436ए के तहत जमानत का लाभ प्राप्त करने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

No comments