Breaking News

बीएसएनएल के 4जी मोबाइल नेटवर्क 170 टावरों का शुभारंभ


बीएसएनएल ने श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में 170 नये 4 जी मोबाइल नेटवर्क टावर शुरू कर दिये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल पूरे भारत में 93 हजार 625, 4 जी टावरों का शुभारंभ किया। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले का वर्चुअल कार्यक्रम 19 एलएलडब्ल्यू में रखा गया था।
पीआरओ राजेन्द्र खन्ना ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में हनुमानगढ़  के विधायक गणेश बंसल मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर बीएसएनएल के महाप्रबंधक एलसी सहारण सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने राजस्थान में 5 हजार 655, 4 जी टावरों का वर्चुअल शुभारंभ किया है। इसमें श्रीगंगानगर में नये 98 टावर व हनुमानगढ़ में 72 नये 4 जी टावर शामिल हैं। इन टावरों से अब 4 जी मोबाइल नेटवर्क सेवाएं शुरू हो गई हैं।

No comments