पालिका ने गोवंश को गोशाला भिजवाया
श्रीकरणपुर नगरपालिका प्रशासन ने कस्बे में सडक़ो पर घूम रहे गोवंश को गोशाला भिजवा दिया है।
पालिका के अधिशाषी अधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि सफाई निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व मे जमादार दर्शन कुमार, देशराज व सुनील ने कस्बे में लावारिस घूम रहे 14 गोवंश को गोशाला में भिजवाया।
पालिका प्रशासन पशुपालकों को अपने पशुओं को खुला नहीं छोडऩे के लिए कई बार निर्देशित कर चुका है।

No comments