Breaking News

मरीजों को सिखाई जा रही रोजगारपरक कला


श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन प्रन्यास की ओर से संचालित तपोवन नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास संस्थान में भर्ती मरीजों को पुनर्वासित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी कार्य सिखाए जा रहे हैं। संस्था अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में 85 मरीज उपचार के लिए भर्ती हैं। 
मरीजों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे और पुनर्वासित करने के उद्देश्य से समय-समय पर उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी कड़ी में इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक एक्सपर्ट रणजीत कुमार के नेतृत्व में 14 मरीजों को बिजली की लडिय़ां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

No comments