Breaking News

शैक्षिक परिदृश्य व चुनौतियों पर किया चिंतन


श्रीगंगानगर में मीरा चौक के नजदीक स्वामी समाज सभा छात्रावास में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार दोपहर को शैक्षिक सत्र का खुला अधिवेशन में वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य व चुनौतियों पर चिंतन किया गया।
इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं एवं शैक्षिक चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिलेभर से शिक्षक शामिल हुए। शैक्षिक सत्र के खुले अधिवेशन के पश्चात दोपहर बाद दूसरे सत्र में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके पश्चात आज शाम को सम्मेलन का समापन होगा।

No comments