Breaking News

जमीन दिलाने का झांसा देकर दो लाख ठगे


श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गोमावाली में जमीन दिखा कर इसे बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपए ठग लिये गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अजय मीणा ने बताया कि गांव जैतसर निवासी इन्द्र कुमार खटीक ने रिपोर्ट दी कि भागीरथ नायक निवासी 4 बीजीएम ने मुझे कहाकि वह जमीन दिला देगा। भागीरथ व दलीप ने साजिश के तहत गांव गोमावाली में बिकाऊ जमीन दिखाई। डमी विके्रता पे्रम कुमार व उसके भाई धर्मपाल धानक निवासी हरीपुरा संगरिया से मिलवा कर जमीन का सौदा 11 लाख 50 हजार रुपए में करवा कर दो लाख रुपए साई पेटे नगद ले लिये। विगत 28 फरवरी को रजिस्टर्ड बैयनामा करवाना तय हुआ। 

No comments