Breaking News

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड पर की गई साफ-सफाई


रायसिंहनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।
पूर्व सांसद निहाल चंद मेघवाल के नेतृत्व में बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए झाड़ू लेकर साफ-सफाई की। इस दौरान भाजपा नेता जिला महामंत्री सुरेंद्र गोदारा, भाजपा नेत्री कंचन नायक, मनदीप सारस्वत, प्रदीप कुमार सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस कार्य में नगर पालिका के सफाई कर्मियों की भी भागीदारी रही।

No comments