गजसिंहपुर पालिका ने लगाया शहरी सेवा शिविर
नगरपालिका गजसिंहपुर की ओर से शनिवार को अंबेडकर भवन में शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन किया गया।
शिविर का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी लाजपत बिश्नोई ने किया। शिविर में तीन पट्टों का वितरण किया गया तथा बिजली और पानी के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास दिवस एवं अंगीकार 2025 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लाभार्थी संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

No comments