समेजा कोठी में अतिक्रमणों पर चला पीला पंजा
रायसिंहनगर के समेजा कोठी बस स्टैंड के पास सरकारी भूमि पर शनिवार को आधा दर्जन से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन को शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन के प्रतिनिधि शनिवार अल सुबह भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि इन दुकानों का निर्माण जल संगम कार्यालय की आड़ में किया गया था।

No comments