Breaking News

अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में बड़ा हादसा टला, अघोरी झांकी में लगी आग

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया. शोभायात्रा शुरू होने से ठीक पहले एक झांकी में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, समय रहते स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई.

No comments