Breaking News

नवरात्रि में खाटूश्यामजी में होंगे बाबा श्याम के असली रूप के दर्शन

राजस्थान के सीकर जिले के रिंगस में खाटूश्याम  कस्बें में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में विराजित बाबा श्याम ने अपना स्वरूप बदल लिया है. अब कुछ दिनों तक बाबा श्याम अपने मूल स्वरूप में भक्तों को 7 दिनों तक दर्शन देंगे. जन-जन की आस्था के केंद्र कहे जाने वाले  बाबा श्याम अपने भक्तों को इस नवरात्रि में एक विशेष मौका मिल रहा है. नवरात्रि के दौरान बाबा श्याम के बिना तिलक और श्रृंगार वाले 'श्याम मयीÓ स्वरूप के दर्शन जो उनका असली स्वरूप कहा जाता है के कराए जा रहे हैं, जिसका एक विशेष धार्मिक महत्व है.

No comments