जयपुर में सीनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन
जयपुर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में ग्रुप-2 के डॉक्टर्स को सीधे एसोसिएट प्रोफेसर बनाने के लिए शुरू हुई प्रक्रिया के विरोध में आज डॉक्टर्स ने रैली निकाली। ये रैली जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज तक निकाली गई। इस दौरान सुबह 2 घंटे ओपीडी प्रभावित रही। इस रैली में एसएमएस हॉस्पिटल के अलावा जनाना, महिला चिकित्सालय, गणगौरी, जे.के. लोन, सुपर स्पेशियलिटी समेत एसएमएस मेडिकल कॉलेज से अटैच अन्य हॉस्पिटल के डॉक्टर्स शामिल हुए।

No comments