नेशनल हैंडबाल चैम्पियनशिप का समापन कल
श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन मनोविकास विद्यालय में स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वावधान में आयोजित नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार सुबह फाइनल मुकाबले में महिला व पुरुष वर्ग के अलग-अलग गु्रप में सात टीमों के बीच मुकाबले हुए।
इसमें महिला वर्ग के द्वितीय ग्रुप में यूपी प्रथम, कर्नाटक द्वितीय व केरल तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह पुरूष वर्ग में दिल्ली टीम प्रथम, केरल द्वितीय, आंध्रप्रदेश तृतीय व बिहार चौथे स्थान पर विजेता रहे।

No comments