Breaking News

सरपंचों व ग्राम सचिवों ने बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ एकत्रित की राशि


पंजाब में बाढ के हालात के चलते श्रीगंगानगर पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त सरपंचं एवं ग्राम सचिव शुक्रवार को सादुलशहर विधायक प्रतिनिधि भाजपा नेता बलदेव सिंह बराड़ के आह्वान पर पंचायत समिति परिसर में एकत्रित हुए। 
इस दौरान की उपस्थित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं ग्राम सचिवों  ने पंजाब के बाढ पीडि़तों की सहायतार्थ राशि एकत्रित की। यह राशि पंजाब के बाढ़ पीडि़त लोगों की मदद में व्यय की जाएगी।

No comments