भेड़े चोरी की तीसरी वारदात, गिरोह ने अब मुकलावा इलाके से दस भेड़े चुराई
श्रीगंगानगर जिले में भेड़े चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पदमपुर, रायसिंहनगर इलाके में भेड़े चोरी करने की वारदात के बाद मुकलावा पुलिस थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है। बीकानेर जिले के रहने वाले पशुपालक कई दिनों से जिले में भेड़े चराने आये हुए हैं। इन्हीं के साथ तीनों वारदातें हुई हैं।
मुकलावा पुलिस के अनुसार खाजूवाला तहसील के गांव 12 केवाईडी निवासी अलाबख्श ने रिपोर्ट दी कि मैं कई दिनों से मुकलावा इलाके में भेड़े चराने आया हुआ था। एक पीएस हैड पर मेरी भेड़े रोकी हुई थी। यहां से अज्ञात व्यक्ति मेरी दस भेड़े चोरी करके ले गया।
No comments