विरोध प्रदर्शन-जन आंदोलनों के पीछे किसका हाथ, कहां से हुई फंडिंग, अमित शाह का निर्देश स्टडी कर बनाओ एसओपी
केंद्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि अगर कानून और व्यवस्था ठीक नहीं है तो लोकतंत्र कभी सफल नहीं हो सकता. इस दौरा अमित शाह ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो को आदेश देते हुए कहा कि आजादी के बाद खासकर 1974 के बाद से देश के अंदर जितने भी विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलन हुए हैं, उनका अध्ययन कराया जाए और यह पता लगाया जाए कि उन आंदोलनों के पीछे कौन लोग थे, आंदोलन के कारण क्या थे और उन्हें किसने फंडिंग की थी. इसके अलावा उन आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शन का नतीजा क्या रहा. इसका मकसद भविष्य में होने वाले जन आंदोलनों को रोकने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करना है.

No comments