Breaking News

21 सितम्बर को जयपुर आएंगे एक्टर सोनू सूद



जयपुर में 21 सितम्बर को राइजिंग भारत समिट एंड अवॉड्र्स 2025 का आयोजन किया जाएगा। लालकोठी स्थित मसाई हाउस में हुए कार्यक्रम में प्रोजेक्ट प्रेजेंटर शिवेंद्र शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि उन लोगों को सम्मान देने का मंच है जिन्होंने अपने कार्य, सेवा और नवाचार से भारत और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
यह समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी होटल क्लाक्र्स आमेर में संपन्न होगी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे।

No comments