Breaking News

गुरु नानक जयंती पर ननकाना साहिब यात्रा रद्द:केंद्र ने सुरक्षा कारणों से नहीं दी अनुमति

केंद्र सरकार ने इस साल नवंबर में गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित ननकाना साहिब , पाकिस्तान तीर्थ यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पत्र लिखकर साफ कहा है कि मौजूदा हालात में यह यात्रा संभव नहीं है।
गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान सुरक्षा खतरा बढ़ सकता है। 

No comments