Breaking News

राजस्थान सरकार का साक्ष्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ई-साक्ष्य के नए नियम लागू

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में ई-साक्ष्य व्यवस्था लागू कर दी है, जो साक्ष्य की व्यवस्था में बड़ा बदलाव है। इसके अंतर्गत अब साक्ष्य के रूप में ई-साइन वाले दस्तावेज मान्य होंगे, वही जांच अधिकारी को बयान का वीडियो तैयार कराना होगा और वीडिय़ो-फोटो को मोबाइल एप के जरिए अपलोड करना होगा।
पिछले साल जुलाई में देशभर में लागू नए आपराधिक कानूनों की पालना में राज्य सरकार ने यह नियम लागू किए है। इसके अंतर्गत अब अनुसंधान अधिकारी को अनुसंधान के दौरान वीडिय़ो-फोटो पर जोर देना होगा। 

No comments