एक बार फिर बढ़ी गिवअप अभियान की डेट
एक बार फिर गिवअप अभियान की डेट को बढ़ा दिया गया है। अब इसकी अंतिम डेट 31 अक्टूबर कर दी गई है। 31 अक्टूबर के बाद अपात्र लाभार्थियों से गेहूं की 30 रुपए 57 पैसे प्रति किलोग्राम दर से वसूली होगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि असल हकदारों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए अभियान में अब तक लगभग 31 लाख अपात्र लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा छोड़ी है। इससे बनी रिक्तियों व ई-केवाईसी नहीं कराने से लगभग 60 लाख नए पात्र लाभार्थी खाद्य सुरक्षा से जुड़े है।

No comments