Breaking News

पाली के उतवण में 26साल बाद निभाई समुद्र मंथन परम्परा:900 महिलाओं ने लगाई परिक्रमा

पाली के उतवण गांव में 26 साल बाद समुद्र मंथन की परंपरा निभाई गई। करीब 900 महिलाएं, जिन्होंने पहले यह परंपरा नहीं निभाई हो, उन्होंने पहले गांव के तालाब की परिक्रमा लगाई। उसके बाद तालाब के पानी में खड़े होकर समुंद्र मंथन की परम्परा निभाई। 
इस दौरान भाइयों ने बहनों को पानी पिलाया और चूंदड़ी ओढ़ाकर उन्हें तालाब से बाहर लेकर आए। इस पूरे कार्यक्रम में करीब 6 हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

No comments