Breaking News

बारिश के चलते सब्जियों के दाम चढऩे लगे

जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना में आज बारिश के चलते सब्जियों की आवक घटने से दामों में हल्का इंजाफा नजर आया। आज मंडी में फूल गोभी और भिंडी के दाम चढ़ते दिखाई दिए। थोक मंडी में जहां फूल गोभी 30 रुपए तक बिकी तो वहीं भिंडी भी 35 रुपए तक बिकी। वहीं शिमला मिर्च के दाम आज भी ऊपर रहे। आज मंडी में शिमला मिर्च के दाम 55 से 60 रुपए के बीच बोले गए। टमाटर के दाम आज स्थिर रहे। आज मंडी में टमाटर 20 से 28 रुपए के बीच बिका।

No comments