जिले भर से तीन युवतियां, तीन विवाहिता लापता
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियां व तीन विवाहिताएं लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।
जवाहरनगर पुलिस के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन से 29 वर्षीय पूजा पुत्री पवन मेहरा लापता हो गई। सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने बताया कि वार्ड नम्बर 9 से मंजू पत्नी सूरजाराम बिना बताये घर से कहीं चली गई। पुलिस ने मंजू के पिता रायसिंह की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है। जैतसर पुलिस ने बताया कि गांव 1 एलसी में रहने वाली विवाहिता रचना पत्नी केवल सिंह कहीं लापता हो गई। पुलिस ने दयाल सिंह की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।

No comments