Breaking News

बाइक सवार युवक नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार


रायसिंहनगर में पुलिस ने 11 टीके रेलवे फाटक के निकट बाइक सवार एक युवक को नशीली गोलियां-कैप्सूल सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी कलावती चौधरी ने बताया कि कमराणियां निवासी कुलदीप नायक को गिरफ्तार करके कब्जा से 620 नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की। आरोपी से नशा बिक्री से अर्जित 4300 रुपए बरामद किये। कुलदीप नायक ने पुलिस को बताया कि वह अनूपगढ़ निवासी प्रिंस चुचरा अनूपगढ़ से नशीली गोलियां व रायसिंहनगर निवासी सन्नी डाबी से कैप्सूल लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच एएसआई चुन्नीलाल को सौंपी गई है। 

No comments