लाठी से वार करके भाई की हत्या
हनुमानगढ़ जिले के फेफाना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रामसरा में शराब के नशे में एक युवक ने लाठी से वार करके अपने भाई की हत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक इन्द्रपाल निवासी रामसरा था। उसके चाचा पृथ्वीराम नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरे भतीजे इन्द्रपाल व कालूराम अलग-अलग मकान में रहते हैं। दोनों शराब पीने के आदी हैं। 16 सितम्बर की रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। दोनों अक्सर झगड़ा करते रहते हैं, ऐसे में कोई ज्यादा ध्यान नहीं देता। सुबह कालूराम ने हमें व पड़ौस को बताया कि बीती रात हम दोनों भाईयों में झगड़ा हो गया था।

No comments