Breaking News

पूर्व पार्षद का चार तोला सोने का कड़ा चोरी


श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी में करणपुर मार्ग पर रहने वाले पूर्व पार्षद साहिल बंगाली का उसके घर से ही चार तोला सोने का कड़ा चोरी हो गया। बंगाली ने जिस युवक पर कड़ा चोरी करने का आरोप लगाया है, वह युवक उसके घर आता जाता रहता था। युवक ने सरदारशहर में जाकर कड़ा गिरवी रख कर गोल्ड लोन ले लिया। पीडि़त ने अब पुरानी आबादी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार साहिल बंगाली ने रिपोर्ट दी कि आर्य सिंह निवासी रेबारीबास राजगढ़ चूरू कोरियर कम्पनी में काम करता है। उसका मेरे घर आना-जाना है। गत 31 अगस्त को आर्य सिंह तीन-चार दिन रूकने के लिए मेरे घर आया। एक सितम्बर को मैं मेरे घर के ऊपर बनी जिम में वर्क आउट करने लगा, तो हाथ में पहना सोने का कड़ा उतार कर मशीन पर रख दिया। 

No comments