25 हजार से पांच लाख रुपए के इनामी अपराधियों की सूची जारी
श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन ने जिले भर में वांछित इनामी अपराधियों की सूची जारी की है। इन दस अपराधियों पर 25 हजार रुपए से लेकर पांच लाख रुपए तक का इनाम रखा हुआ है।
जारी सूची अनुसार हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रोहिड़ावाली निासी विष्णु बिश्रोई पांच लाख रुपए का इनामी अपराधी है। सीबीआई को इस अपराधी की तलाश है।
पुरानी आबादी के मोहर सिंह चौक निवासी हत्या का आरोपी जगदीश उर्फ जगला पुत्र बीरबलराम 40 हजार रुपए का इनामी अपराधी है।

No comments