Breaking News

अग्रवाल सहभोज का आयोजन 21 को


अग्र समिति, श्रीगंगानगर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युग प्रवर्तक अग्रसेन महाराज की जयंती के अवसर पर 24वां विशाल अग्रवाल सहभोज 21 सितम्बर को सायं 7.00 बजे गगन पथ रोड स्थित अमर पैलेस में होगा। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।
अग्र समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि गत 25 वर्षों से लगातार अग्रवाल समाज में आपसी एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

No comments