Breaking News

शहरी सेवा शिविर में पट्टे, यूडी टैक्स के लिए किये आवेदन


श्रीगंगानगर नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए शहरी सेवा शिविर अभियान-2025 के अन्तर्गत गुरुवार को पहले दिन रामनगर पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 15 स्थित गौड़ धर्मशाला में वार्ड नम्बर 9 से 22 तक के वार्डवासियों लिए शिविर लगाया गया।
इस शिविर में भूखण्डों के पट्टे, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लगाने, टूटे फेरो कवर व क्रॉस सही कराने, ब्लैक स्पॉट सही करवाने, पेच वर्क, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई, आवारा पशुओं को पकडऩे, रैन बसेरे, बिजली, पानी आदि सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव का कार्य  एवं घरेलू शौचालय निर्माण के आवेदन किए जा रहे हैं।

No comments