Breaking News

भारत माला टोल नाके पर कार चालक से मारपीट, नगदी छीनी


श्रीगंगानगर में भारत माला मार्ग पर गांव 3 एम टोल नाका पर कार लगे फास्टटैग को लेकर कार चालक व टोल कर्मचारी में विवाद हो गया। कार चालक के साथ मारपीट करके नगदी छीन ली गई। इस घटना को लेकर मटीलीराठान पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार श्रीकरणपुर निवासी शुभम सिंगला पुत्र उमेशचन्द्र अग्रवाल ने रिपोर्ट दी कि 26 सितम्बर को श्रीकरणपुर से अपनी कार में माता-पिता व पत्नी के साथ भारत माला सड़क पर 3 एम टोल नाका व सरवर खुईयां टोल नाका पर फास्टटैग का प्रयोग करते हुए मलोट में रिश्तेदारी में गया था। उसी दिन वापिस करणपुर के लिए रवाना हो गया। रात एक बजे 3 एम टोल नाका पर पहुंचा, तो टोल कर्मी शराब के नशे में था।

No comments