बंधक सम्पत्ति का ताला तोड़ कर कब्जा किया
श्रीगंगानगर में कोटक फाइनेंस इंडिया लि. द्वारा बंधक सम्पत्ति का ताला तोड़ कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। लालगढ़ पुलिस ने फायनेंस कम्पनी के अधिकृत व्यक्ति की ओर से ऋणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अधिकृत पवन कुमार ने ऋणी इश्वर सिंह व इसकी पत्नी प्रवीना के खिलाफ श्यामसिंहवाला में स्थित बंधक सम्पत्ति का ताला तोड़ कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। कर्ज चुकता नहीं करने पर फायनेंस कम्पनी ने सम्पत्ति को बंधक रखा हुआ था। मुकदमे की जांच हवलदार धर्मवीर को सौंपी गई है।

No comments