भगवान श्रीराम का राजतिलक 3 को
श्रीगंगानगर के सिद्ध श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में 3 अक्टूबर को एकादशी के मौके पर भगवान श्रीराम का राजतिलक किया जाएगा। मंदिर के सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि विनोबा बस्ती स्थित, दुर्गा मंदिर मार्केट से प्रारंभ होने वाली ध्वजा यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान जी के स्वरूप साथ-साथ चलेंगे। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर सेवादार उनका स्वागत करेंगे। इस अवसर पर भगवान श्रीराम का राजतिलक किया जाएगा। पूरे दिन भर मंदिर प्रांगण खुला रहेगा।

No comments