राजगढ़ से शिमला जा रही हिमाचल की बस दुर्घटनाग्रस्त
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सिरमौर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के धाली डिब्बर से यह बस शिमला जा रही थी। मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब बस का पट्टा टूटने के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क पर पलटा दिया। बस हादसे में चालक और परिचालक सहित महिला को चोटें आई हैं। बस में आठ यात्री सवार थे। अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। मुख्य सड़क बंद हो गई। घायलों को स्थानीय लोग ठियोग अस्पताल ले गए हैं।

No comments