पहली पारी में 2115 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सोमवार को पहली पारी में आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा में 6289 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं 2115 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिला कलक्ट्रेट परीक्षा प्रकोष्ठ के परीक्षा सहसमन्वयक भूपेश शर्मा ने बताया कि प्रथम पारी में परीक्षा आज प्रात: 10 से 12 व 12.30 बजे तक हुई। परीक्षा में नकल की रोकथाम के पुख्ता बंदोबस्त रहे। नकल की रोकथाम के लिए पांच गश्ती दल तैनात रहे। आज 22 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई।
No comments