Breaking News

घर में जाग हुई तो चोरों ने पति-पत्नी पर किया हमला, लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बनवाली में स्थित एक मकान में घुसे चोरों ने पति-पत्नी पर हमला करके घायल कर दिया। अज्ञात चोर घर से लाखों रुपए के सोने के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। पति-पत्नी ने चोरों के साथ खूब मुकाबला किया, इसके बावजूद चोर सामान लेकर फरार होने में कामयाब हो गये।
पुलिस के अनुसार पीडि़त रामकिशन कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि  मैं अपने घर की छत पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे दो अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में घुस गये। 
 

No comments