घग्घर नदी क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश घोषित
घग्घर नदी में बढ़ते जल प्रवाह के चलते नदी के दोनों छोरों कैचमेंट क्षेत्र के सूरतगढ़, विजयनगर व अनूपगढ़ ब्लॉक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा गिरजेशकांत शर्मा ने एक आदेश जारी करके तीनों ब्लॉक के स्कूलों में 9 व दस सितम्बर तक विद्यार्थियों व स्टाफ का अवकाश घोषित कर दिया है।

No comments