तहसीलदार बबीता व कानूनगो रेशम के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज
एसीबी में घड़साना में नियुक्त तहसीलदार बबीता व कानूनगो रेशम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। एसीबी ने रिश्वत मांगने वालों को ट्रेप करने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन ट्रेप की कार्यवाही सफल नहीं हो पाई थी। एसीबी ने रिश्वत मांगने का सत्यापन होने पर जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार रावला निवासी परिवादी ने एसीबी चौकी श्रीगंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा को शिकायत की थी कि तहसीलदार घड़साना व ऑफिस कानूनगो द्वारा मेरी जमीन का विरासत इंतकाल दर्ज करने के आदेश करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं।

No comments