बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार ने घर के बाहर गुजारी रात
श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर 27 रमेश कालोनी गली नंबर तीन डूमो की गली में सरबती देवी के मकान के कमरे की छत गिर गई। लगातार हो रही बारिश से पुराने जर्जर मकान की छत गिरने के दौरान बड़ी घटना टल गई। इस मकान में रहने वाले परिवार ने घर के बाहर रात गुजारी। मामले की जानकारी जिला कलेक्टर डा. मंजू को मिलने पर उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को घटनास्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस पर एईएन सुमित माथुर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की।

No comments