Breaking News

5 जीबी चेतक पुल पर 5 फीट पहुंचा गेज, अब बंधे टूटने का खतरा बढ़ा


घग्घर नदी में सोमवार को गांव 5 जीबी चेतक पुल पर पानी का गेज साढ़े चार फीट से बढ़कर 5 फीट तक पहुंच गया। हालांकि नाली बेड में पानी  की आवक 6000 क्यूसेक ही हो रही है। 
किसानों का कहना है कि अगर पानी की मात्रा और बढ़ी तो आसपास के गांवों और ढाणियों को खतरा हो सकता है। केंद्रीय राज्य फार्म सरदारगढ़ के डिग्गी कैंप की लेबर कॉलोनी में भी पानी घुसने की आशंका है। हालांकि रविवार से यहां बंधों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। 

No comments