लोरेंस गैंग के गुर्गो से पूछताछ जारी, रिमांड पर लेगी पुलिस
बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की गिरफ्त में आये लोरेंस गैंग के गुर्गो से पुलिस पूछताछ कर रही है। हथियारों से पकड़े गये दोनों बदमाशों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जायेगा। इनके कब्जे से 5 पिस्टल, एक मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। लॉरेंस गैंग के ये गुर्गे किसी व्यापारी से फिरौती की बड़ी वारदात की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार थानाधिकारी विजेन्द्र सील की टीम ने गैंग के सदस्य श्रवण सिंह सोडा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बज्जू और राजेश तरड पुत्र रामेश्वर निवासी खाजूवाला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी।

No comments