Breaking News

चोरों ने पुलिस थाने के सामने बैंक की दीवार तोड़ी:थाने से 150मी. दूर है बैंक

उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात को थाने के सामने महज 150 मीटर दूरी पर चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। यह बैंक कोटड़ा मुख्यालय पर है और घटना के बाद रात में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरों ने बैंक की साइड की दीवार पर नीचे की तरफ करीब 2 फीट आर-पाल हॉल कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी लोहे के हथियार से इसे तोड़ा गया। उनका इरादा इस तोड़ी दीवार में से बैंक में प्रवेश कर बड़ी लूट का था
लोगों ने बाहर आकर देखा तो दो युवक दिखाई दिए। जिसके बाद वे तुरंत मौके से फरार हो गए। 

No comments