जमानत पर जेल से बाहर आते ही हिस्ट्रीशीटर ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने साथियों समेत दबोचा
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी ने जेल से जमानत मिलने के तुरंत बाद अपने साथियों के साथ सड़कों पर जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही मिनटों में आरोपी और उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में एसयूवी, डीजे पिकअप और सात आरोपियों को अपने कब्जे में लिया।

No comments