तीन सरकारी बसों की आपस में भिड़ंत, 40 से ज्यादा यात्री घायल
यूपी के महाराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जिले में तीन सरकारी बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के महराजगंज-गोरखपुर नेशनल हाईवे-730 के अगया पुल के पास की है.
जैसे ही इस हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस और गांव वालों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जैसे ही इस हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस और गांव वालों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

No comments