Breaking News

थोक सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज और टमाटर के दाम और गिरे

राजस्थान की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज और लहसुन के दामों में और गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में आलू के दाम 7 से 13 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम भी आज 9 से 14 रुपए के बीच बोले गए। वहीं लहसुन के दामों में आज गिरावट रही। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम भी 20 से 60 रुपए के बीच रहे। वहीं सब्जी मंडी की बात करें तो आज मंडी में फूल गोभी में गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में फूल गोभी के दाम 16 से 30 रुपए के बीच रहे। हरी मिर्ची के दामों में गिरावट का दौर रहा। 

No comments