फर्जी फर्म बना कर जीएसटी चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर की एक युवती के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक फर्म बना कर जीएसटी चोरी करने का मामला सदर पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र के पुणे से प्राप्त जीरो नम्बरी एफआईआर के आधार पर सदर पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार हनुमाननगर निवासी नवीन अग्रवाल ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात दो जनों ने अग्रवाल ट्रेडर्स के नाम पर शिवानी के आधार कार्ड, पैन कार्ड का दुरूपयोग करके फर्जी फर्म अग्रवाल ट्रेडर्स के बना कर जीएसटी की चोरी की।

No comments